Move to Jagran APP

बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक का विरोध

शहर में वनवे यातायात व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों पर सख्ती का कांगड़ा के व्यापारियों ने विरोध किया है।

By Edited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 02:43 PM (IST)
बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक का विरोध
बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक का विरोध

संवाद सूत्र, कांगड़ा : शहर में वनवे यातायात व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों पर सख्ती का कांगड़ा के व्यापारियों ने विरोध किया है। साथ ही प्रशासन से दोपहिया वाहनों को छूट देने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन के सख्त रुख के कारण अब कांगड़ा शहर में व्यापार करना जी का जंजाल बन गया है। पिछले कुछ वर्षो से कांगड़ा में व्यापारिक मंदी है और अब वनवे यातायात व्यवस्था तथा लो¨डग एवं अनलो¨डग के नए नियम लागू होने से व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापारियों में रोष है। बेशक प्रशासन की ओर से लागू की गई नई व्यवस्था आमजन के लिए सुविधाजनक हो, परंतु व्यापारी वर्ग परेशान है। अतिक्रमण के चलते हटाए गए लोगों को भी रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। दोपहिया वाहनों पर आने वाले ग्राहक भी बाजार में आने से कतराने लगे हैं। इससे दुकानदारों की रोजी रोटी पर भी असर पड़ने लगा है।

loksabha election banner

क्या कहते हैं व्यापारी

प्रशासन मुख्य बाजार में दोपहिया वाहनों को दोनों तरफ से आने-जाने की छूट दे, ताकि दुकानदारों की रोजी रोटी प्रभावित न हो।

-अश्वनी शर्मा

दोपहिया वाहनों का बेतरतीब ढंग से खड़े होना यातायात में बाधा उत्पन्न करता है। दोपहिया वाहन आकर निकल जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोपहिया वाहनों पर सख्ती न बरती जाए।

-शाविक शर्मा।

दोपहिया वाहनों को रोकना सही नहीं है। उनको आवाजाही में छूट होनी चाहिए। इससे गांवों से आने वाले ग्राहकों को परेशानी होगी।

-राजे स्याल। 

बाजार में दोपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक नहीं लगनी चाहिए। आजकल ज्यादातर ग्राहक दोपहिया वाहनों पर ही खरीदारी करने आते हैं।

-अश्वनी कालरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.