चुनाव से पूर्व विकास की कदमताल
लोकसभा चुनावों से पूर्व प्रदेश को दो बड़ी सौगातें भी मिलने जा रही हैं। केंद्रीय विश्व विद्यालय भवनों के शिलान्यास के साथ पठानकोट मंडी फारेलेन का शिलान्यास अब इसी सप्ताह प्रस्तावित है। केंद्र के दो केंद्रीय मंत्री जिला कांगड़ा में यह सौगातें प्रदेश को देंगे तो लोकसभा चुनावों से पूर्व यह विकास की एक बड़ी कदमताल भी होगी। प्रदेश हित में केंद्रीय विश्व विद्यालय व फोरलेन कार्य का शिलान्यास अपने आप में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे लेकर भाजपा तुरूप का पत्ता भी लोकसभा चुनावों से पूर्व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में खोलेगी। केंद्रीय विश्व विद्यालय के भवनों का शिलान्यास 21 फरवरी को होने जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश सरकार
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के भवनों के शिलान्यास के साथ-साथ पठानकोट-मंडी फोरलेन का शिलान्यास इसी सप्ताह प्रस्तावित है। प्रदेश हित में सीयू व फोरलेन का शिलान्यास अपने आप में महत्वपूर्ण कदम है और इसे लेकर भाजपा तुरूप का पत्ता भी लोकसभा चुनाव से पूर्व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में खोलेगी। सीयू के भवनों का शिलान्यास 21 फरवरी को जदरांगल व देहरा में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे और इसके लिए प्रदेश सरकार तैयार है। इस दौरान वे दोनों जगह जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 24 फरवरी को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आएंगे। वह पन्ना प्रमुखों में जोश भरेंगे। साथ ही पठानकोट-मंडी फोरलेन के कार्य के शिलान्यास के साथ-साथ हमीरपुर में भी शिमला-मटौर फोरलेन कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद शांता कुमार व अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे। सीयू भवनों का शिलान्यास पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करना था लेकिन औपचारिकताएं पूरी न होने से यह कार्य नहीं हो सका था। प्रदेशवासियों को दोनों तोहफे देकर भाजपा कांग्रेस को करार जवाब देगी।