Move to Jagran APP

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्‍त प्रदीप ठाकुर ने लोकार्पित किया दैनिक जागरण का पंचांग 2021

दैनिक जागरण के पंचांग का सोमवार को नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने लोकार्पण किया। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पंचांग हमारी समृद्ध संस्‍कृति का भाग होने के साथ ही दैनिक आधार पर काम आने वाली वस्‍तु है।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:13 PM (IST)
नगर निगम धर्मशाला के आयुक्‍त प्रदीप ठाकुर ने लोकार्पित किया दैनिक जागरण का पंचांग 2021
क जागरण के पंचांग का सोमवार को नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने लोकार्पण किया।

धर्मशाला, जेएनएन। दैनिक जागरण के पंचांग का आज नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने लोकार्पण किया। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पंचांग हमारी समृद्ध संस्‍कृति का भाग होने के साथ ही दैनिक आधार पर काम आने वाली वस्‍तु है। भारतीय परंपरा में देशी तिथियों और व्रत त्‍योहार जीवन का अंग हैं, इसलिए यह पंचांग पूरे वर्ष के लिए हर परिवार के लिए सहयोगी, सहायक और मार्गदर्शक की तरह साथ रहेगा। श्री ठाकुर ने पंचांग की उत्‍पादन गुणवत्‍ता और विषयवस्‍तु की प्रशंसा की। उन्‍होंने दैनिक जागरण परिसर का भ्रमण भी किया और कई जिज्ञासाएं भी रखी। श्री ठाकुर ने कहा कि दैनिक जागरण अपने सात सरोकारों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर राज्य संपादक नवनीत शर्मा, यूनिट महाप्रबंधक रणदीप सिंह और विज्ञापन प्रबंधक राजेश महाशा भी मौजूद थे।

loksabha election banner

पंचांग में त्योहार, व्रत व राशिफल ग्रहवाणी, ग्रह राशि और काल गणना आदि का पूरा विवरण है।  आम लोगों के मतलब की अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध है। यह पंचांग हर साल जारी किया जाता है। पाठकों को इसका वितरण मंगलवार 19 जनवरी के अंक में किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.