Move to Jagran APP

लोस चुनाव के लिए जुट जाएं महिला कार्यकर्ता

महिला मोर्चा भाजपा की बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 02:27 PM (IST)
लोस चुनाव के लिए जुट जाएं महिला कार्यकर्ता
लोस चुनाव के लिए जुट जाएं महिला कार्यकर्ता

पालमपुर, जेएनएन। संगठन जिला भाजपा महिला मोर्चा पालमपुर की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अनुराधा शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश सचिव रमिता राही ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। रमिता राही ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब अधिक समय नहीं बचा है। इसे देखते हुए महिलाएं आज से ही

loksabha election banner

अपने काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्पलाइन जैसी कई योजनाएं चलाई गई हैं। इससे महिलाएं स्वयं को महफूज समझ रही हैं। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी। इसके लिए महिलाओं को काम करना होगा। उन्होंने महिला मोर्चा सदस्यों से भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक ले जाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला सचिव अमिता राणा, महामंत्री

पूनम भट्ट, किरन लता, निशा, पूनम ठाकुर, मीना नागपाल, आरती, विपना, सुदेश अवस्थी मौजूद रहे।


चुनाव के लिए मेहनत करें कार्यकर्ता

सुलह भाजपा मंडल की बैठक बुधवार को अध्यक्ष कैप्टन देशराज की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर परमार ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए अभी से मेहनत करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सुलह मंडल की बैठक हर माह की जाएगी। इस मौके पर सुरेश कटोच, देशराज शर्मा, चन्द्रवीर पाल, ज्ञान चन्द, माधो राम, सुखदेव मसन्द, हरिदत्त शर्मा, रमेश, वीना श्रीवास्तव, तनु भारती, प्रवीण शर्मा, पवन कपूर, रागिनी रुकवाल, सुनील मेहता, विकास धीमान व अंकुर कटोच मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री ने ग्राम पंचायत

रमेहड़ के भाटी गांव में आंगनबाड़ी भवन लोगों को समर्पित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए वार्ड सदस्य संजय कुमार की सराहना की।

स्वास्थ्य मंत्री ने घोड़नड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत रमेहड़, भवारना, मर्नंसबल व पुन्नर दैहण पंचायतों की पेयजल की कमी को दूर करने के लिए पेयजल योजना तैयार की गई है। भवारना अस्पताल को स्तरोन्नत कर सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया है और आने वाले समय में इसे मॉडल चिकित्सा संस्थान बनाकर लोगों बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.