विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल में भी पति की लंबी उम्र की कामना, धर्मशाला कारागार में 25 महिला कैदियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 01:59 PM (IST)

धर्मशाला जिला कारागार में 25 महिला कैदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा है। जेल प्रशासन ने उन्हें चांद देखने की ...और पढ़ें

धर्मशाला जेल में बंद महिला कैदियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा है। प्रतीकात्मक फोटो

धर्मशाला जेल में बंद महिला कैदियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. धर्मशाला जेल में 25 महिला कैदियों ने रखा करवाचौथ व्रत।

  2. जेल प्रशासन ने चांद देखने की विशेष सुविधा प्रदान की।

  3. पति की लंबी उम्र के लिए किया यह पवित्र व्रत।

नीरज व्यास, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में जिला कारागार धर्मशाला में बंद 25 महिला कैदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा है। जेल परिसर में उन्हें चांद देखने का अवसर मिलेगा, ताकि वे परंपरा के अनुसार व्रत खोल सकें। यह सुविधा जेल के नियमों और सुरक्षा व्यवस्था के तहत दी जाएगी। जेल में बंद महिलाओं के लिए करवाचौथ का दिन खास रहेगा। अपनों से दूर रहकर वे अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

अन्य महिलाओं की तरह वे भी दिनभर व्रत रखकर शाम को चांद निकलने का इंतजार करेंगी। दिन में उनके पति मुलाकात के लिए जिला कारागार पहुंचेंगे। नियमों के मुताबिक उन्हें मुलाकात का अवसर दिया जाएगा।

नियम और सुरक्षा व्यवस्था लागू

करवाचौथ पर जेल के निर्धारित नियम और सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। व्रत खोलने के लिए महिलाओं को अपनी बैरक से बाहर जेल परिसर में चांद देखने का अवसर मिलेगा। इसके बाद वे महिला बैरक में ही पर्व मनाएंगी। इस दौरान जेल के सभी निर्धारित मानकों और सुरक्षा प्रबंधों का पालन किया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला कारागार धर्मशाला में इस समय एनडीपीएस एक्ट, घरेलू हिंसा और अन्य मामलों में करीब 35 महिलाएं बंद हैं। इनमें से 25 ने करवाचौथ का व्रत रखने की इच्छा जताई है। जेल प्रशासन उनकी धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चांद देखने का अवसर देगा।
-संजीव कुमार, उप अधीक्षक जिला कारागार धर्मशाला।

 

यह भी पढ़ें: Karwa chauth Moon Timing: हिमाचल के कल्पा में निकलेगा सबसे पहले चांद, आपके शहर में क्या रहेगी टाइमिंग?