विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा में फोरलेन पर ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करे NHAI, सांसद के निर्देश; 32 मील सहित इन चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाएं

By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 08 Sep 2026 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 06:13 PM (IST)

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने दिशा बैठक में एनएचएआई को शाहपुर और नागाबाड़ी में ब्लैक स्पॉट व 32 मील जंक्शन पर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए।

धर्मशाला में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज।

धर्मशाला में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज।

HighLights

  1. एनएचएआई को शाहपुर, नागाबाड़ी ब्लैक स्पॉट तुरंत ठीक करने के निर्देश।

  2. 32 मील जंक्शन सहित अन्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगें।

  3. टांडा अस्पताल में हिमकेयर-आयुष्मान कार्ड की स्थिति स्पष्ट की जाए।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने (दिशा) जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक ली। सांसद ने एनएचएआई के अधिकारियों को शाहपुर बस अड्डे के पास बन रहे ब्लैक स्पॉट को जल्द दूर करने के लिए कहा। पिछली बैठक में भी निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक इसे दूर नहीं किया जा सका है। मेरे डीओ की जरूरत है तो वह दे देता हूं। 

इसी तरह का ब्लैक स्पॉट नागाबाड़ी को भी ठीक करवाओ। एनएचएआई से जवाब न आने पर सांसद ने कहा कि बैठक में अपडेट होकर आएं यह बैठक सिर्फ चाय पीने वाली बैठक नहीं है। इसमें निर्णय करना है।

32 मील जंक्शन सहित अन्य चौराहों में हाई मास्ट लाइट लगाएं

सांसद ने 32 मील जंक्शन के अंधेरे का सवाल उठाते हुए भंडवार व अन्य जंक्शन पर एनएचएआइ को हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन में यह प्रोग्रेस दिखनी चाहिए। मैक्लोडगंज-मटौर एनएच में गड्ढों सहित जसूर सीवरेज का मामला भी उठा। उन्होंने कहा कि एनएचएआइ ने ठानपुरी जंक्शन में पौधारोपण करवाया था। इस समय उस जगह की हालत बदहाल है। उन्होंने एसडीएम नगरोटा बगवां को इसका दौरा करने को कहा। बैठक में स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। 

टांडा में सच में आयुष्मान व हिमकेयर कार्ड चल रहे?

डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज व अस्पताल टांडा में हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड क्या सच में चल रहा है। हर रोज हमसे लोग मिलते हैं और कार्ड न चलने की बात करते हैं। सांसद ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह कार्ड चल रहे हैं तो अस्पताल की तरफ से एक प्रेस नोट जारी होना चाहिए, ताकि सभी को यह पता चल सके कि यह कार्ड अस्पताल में चल रहे हैं। जनता गुमराह न हो। उन्होंने टीबी मुक्त सहित अन्य अभियानों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। 

बैठक में टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि अब अस्पताल में हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ लगती जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है, यह जमीन मिलती है तो इसका लाभ मिलेगा। 

मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का आग्रह

प्राचार्य ने टांडा में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का आग्रह भी सांसद के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ के लिए फर्नीचर आ जाता है तो यहां पर आइपीडी शुरू कर दी जाएगी। कहा कि अब तक टांडा में 245 रोबोटिक सर्जरी हो चुकी हैं। 

रणवीर निक्का ने उठाया मामला

इस मौके पर विधायक रणवीर निक्का ने नूरपुर के मदर चाइल्ड अस्पताल का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि टांडा में हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड नहीं चल रहा विधायक पवन काजल ने भी इसका समर्थन किया।

टांडा में कार्यक्रम की पैरवी

बैठक में टांडा मेडिकल कॉलेज के किडनी रोग विशेषज्ञ डा. अभिनव राणा की भी सांसद ने तारीफ की। उन्होंने प्राचार्य को कहा कि यहां टांडा में कोई कार्यक्रम रखें, जिसमें सांसद सहित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को भी बुलाएं। इससे टांडा के लिए और फंड जुट सकता है।

सिर्फ चुने हुए जनप्रतिनिधियों से करवाओ उद्घाटन 

आरडीएसएस योजना के तहत पावर हाउस का उद्घाटन नूरपुर के पूर्व विधायक से करवाने का मामला भी बैठक में उठा। इस पर सांसद ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें भइया मैं यह कहता हूं कि चुने हुए प्रतिनिधि से करवाओ। विधायक से करवाओ। विधायक व सांसद को तो पता हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसा न हो। जिला कांगड़ा में केंद्र सरकार को मै रिप्रेजेंट कर रहा हूं।


यह भी पढ़ें: शिमला-मटौर फोरलेन: रियुंद पुल पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, 12 से 15 मिनट में होगा कच्छियारी से रानीताल का सफर