दीपावली पर घर जाने वालों के लिए HRTC की 89 स्पेशल बसें, चंडीगढ़- पठानकोट जैसे कई शहरों से हो रहा संचालन
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने दिवाली के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और शिमला हेतु कुल 89 विशेष बसें चलाई ...और पढ़ें

दीपावली पर घर जाने वालों के लिए HRTC की 89 स्पेशल बसें (फाइल फोटो)
HighLights
एचआरटीसी ने दिवाली पर यात्रियों के लिए 89 विशेष बसें चलाईं।
दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और शिमला के लिए विशेष बस सेवाएं।
दो दिनों में कुल 89 बसें, जिनमें तीन वोल्वो भी शामिल।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित शिमला में नौकरी या अपना कारोबार कर रहे लोगों को दीवाली अपनों के संग मनाने के लिए आने को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी एचआरटीसी की ओर से इस बार भी स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी व शिमला के लिए 43 बसें भेजी गई हैं। इनमें एक वोल्वो बस भी दिल्ली भेजी गई है। शुक्रवार को एचआरटीसी की ओर से भेजी गई बसों की बात करें तो कुल 11 बसें भेजी गई हैं।
इनमें धर्मशाला से एक वोल्वो और एक साधारण बस शामिल हैं। इसी तरह से नगरोटा और पालमपुर से तीन-तीन, बैजनाथ से दो और जोगेंद्रनगर से एक बस भेजी गई है।
चंडीगढ़ से 23 बसों को किया गया रवाना
चंडीगढ़ की बात करें तो 23 बसों में से धर्मशाला, नगरोटा बगवां, पालमपुर और बैजनाथ से पांच-पांच जबकि पठानकोट से दो और चंबा से एक बस भेजी गई है। बद्दी के लिए भेजी गई सात बसों में चंबा से दो जबकि धर्मशाला, नगरोटा बगवां, पालमपुर, बैजनाथ और जोगेंद्रनगर से एक-एक बस भेजी गई है जबकि शिमला के लिए पालमपुर से दो बसें भेजी गई हैं।
वहीं, शनिवार, सात नवंबर को 46 बसें भेजी जाएंगी। इनमें दिल्ली के लिए 13 बसें हैं। जिनमें से धर्मशाला डिपो से दो वोल्वो और एक साधारण जबकि नगरोटा, पालमपुर और बैजनाथ से तीन-तीन जबकि जोगेंद्रनगर से एक बस भेजी जाएगी।
चंडीगढ़ के लिए भेजी जाने वाली 22 बसों में से नगरोटा बगवां, पालमपुर और बैजनाथ से पांच-पांच बसें, धर्मशाला से चार, पठानकोट से दो जबकि चंबा से एक बस भेजी जाएगी।
46 बसें भेजी जाएंगी
बद्दी के लिए कुल सात बसों में से चंबा से दो जबकि पठानकोट, नगरोटा बगवां, पालमपुर, बैजनाथ और जोगेंद्रनगर से एक-एक बस भेजी जाएगी। इसी तरह से शिमला के लिए चलने वाली कुल चार बसों में नगरोटा बगवां और पालमपुर से दो-दो बस चलेंगी।
उधर, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्ढा के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी और शिमला के लिए 43 बसें भेजी गई है जबकि शनिवार को 46 बसें भेजी जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।