Move to Jagran APP

होम क्वारंटाइन युवक स्कूटी पर पहुंचा पालमपुर, केस दर्ज

कोरोना वायरस को लेकर जिला कांगड़ा में क‌र्फ्यू लगाया गया है और बाहर से आने वालों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग कायदे कानूनों को तोड़ने में लगे हुए हैं। क्वारंटाइन से बाहर आए युवक व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को लेकर जिला प्रशासन ने कांगड़ा के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:21 AM (IST)
होम क्वारंटाइन युवक स्कूटी पर पहुंचा पालमपुर, केस दर्ज
होम क्वारंटाइन युवक स्कूटी पर पहुंचा पालमपुर, केस दर्ज

जागरण टीम, धर्मशाला/पालमपुर : कोरोना वायरस के चलते जिला कांगड़ा में भी क‌र्फ्यू लगा है और बाहर से आने वालों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। लेकिन पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ लोग कानून को तोड़ रहे हैं। होम क्वारंटाइन से बाहर आने व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर जिला प्रशासन ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

पहले मामले में पालमपुर उपमंडल का है। यहां एक गांव का युवक शनिवार को फगबाड़ पंजाब से अपने घर पहुंचा और उसे होम क्वारंटाइन किया गया। रविवार सुबह क‌र्फ्यू के ढील के समय यह युवक अपनी स्कूटी लेकर पालमपुर बाजार में घूमने निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की स्कूटी जब्त कर ली है और केस दर्ज कर उसे फिर होम क्वारंटाइन कर दिया है।

दूसरे मामला उपमंडल कांगड़ा का है। यहां एक युवक ने फेसबुक आइडी पर पोस्ट अपलोड कर दी कि 31 मार्च को प्रदेश सरकार विशेष बसें लगा रही है और हिमाचल से बाहर फंसे लोगों को उसमें लाया जाएगा। अफवाह फैलाने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। बाहर से आते ही सीमावर्ती क्षेत्रों में आइसोलेशन सेंटर में होंगे भर्ती

बाहरी राज्यों से जिला कांगड़ा के प्रवेश करने वाले लोगों को अब जिला प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए आइसोलेशन सेंटर में ही भर्ती कर देग। ऐसे लोगों को जिला में प्रवेश देते ही यहां रखेगा। अधिकतम 28 दिनों तक ये लोग यहां रहेंगे, इसके बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा। यहां बनाए हैं आइसोलेशन सेंटर

कंडवाल, डमटाल, भरवाईं, नादौन, कलोहा, अलामपुर, घट्टा, नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, देहरा, जयसिंहपुर में प्रशासन ने अस्थायी तौर पर आइसोलेशन सेंटर बनाए हैं। इस वार्डो में सुरक्षा के लिए रविवार को सकोह बटालियन की जवान तैनात कर दिए हैं।

.......

होम क्वारंटाइन से बाहर जाने वाले युवक व अफवाह फैलाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

-विमुक्त रंजन, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।

.......

अन्य राज्यों से आने वालों को घर भेजने से पहले सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए आइसोलेशन वार्डों में रखा जाएगा। जिला के सभी प्रवेश द्वारों के आसपास प्रशासन ने ये सेंटर बनाए हैं।

-राकेश प्रजापति, उपायुक्त कांगड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.