हिमाचल: किन्नौर में जंगल की आग से टूटकर गिरे मलबे की चपेट में आई गाड़ी, महिला की मौत; दो घायल
किन्नौर के चगांव में जंगल की आग से गिरे मलबे की चपेट में आने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
-1795623903976_m.webp)
हिमाचल के किन्नौर में जंगल में लगी आग। फोटो जागरण
HighLights
चगांव में जंगल की आग से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ।
हादसे में एक महिला की दुखद मौत हो गई।
दो अन्य लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी।
जागरण संवाददाता, रिकांग पिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार क्षेत्र के चगांव में जंगल में लगी आग के दौरान टूटकर गिरे मलबे की चपेट में आने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे।
घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार वाहन में आग नहीं लगी थी, बल्कि जंगल की आग के कारण ऊपर से गिरे मलबे की चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ।
पुलिस थाना टापरी के एसएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा चगांव स्थित सत्संग भवन के समीप हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर एचपी 26ए-2943 बताया गया है। वाहन में सवार तीनों लोगों को उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल शोल्टू पहुंचाया गया।
यहां चिकित्साधिकारी ने 57 वर्षीय संजोकि देवी उर्फ संजू कुमारी पुत्री स्वर्गीय कीकर सिंह निवासी चगांव को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, अभिषेक कुमार (36) पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह और वीरेंद्र सिंह (43) पुत्र उत्तम राम, दोनों निवासी चगांव को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।