Move to Jagran APP

महंगे वाहनों में सवार सरकार

देश सरकार महंगे वाहनों पर सवार है। एक साल में मंत्रियों, बोर्डों निगमों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों के लिए सरकार ने 3 करोड़ 47 लाख के 12 वाहन खरीदे हैं। इनमें फॉरच्यूनर, फोर्ड, इनोवा, स्कारपिओ वाहन शामिल हैं। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यंत्री जयराम ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि 7 वाहन सामान्य प्रशासन विभाग ने खरीदे। इनमें आठ फॉरच्यूनर वाहन शामिल हैं। जीएडी के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति निगम, बिजली बोर्ड, पावर कॉरपोरेशन, राज्य शिक्षा बोर्ड , नगर निगम शिमला के लिए

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 08:58 PM (IST)
महंगे वाहनों में सवार सरकार
महंगे वाहनों में सवार सरकार

राज्य ब्यूरो, धर्मशाला : प्रदेश सरकार महंगे वाहनों पर सवार है। एक साल में मंत्रियों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के लिए सरकार ने 3 करोड़ 47 लाख के 12 वाहन खरीदे हैं। इनमें फॉरच्यूनर, फोर्ड, इनोवा व स्कॉर्पियो शामिल हैं। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात वाहन सामान्य प्रशासन विभाग ने खरीदे। इनमें आठ फॉरच्यूनर शामिल हैं। जीएडी के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति निगम, बिजली बोर्ड, पावर कॉरपोरेशन, राज्य शिक्षा बोर्ड व नगर निगम शिमला के लिए भी गाड़ियां खरीदी हैं। भाजपा ने विपक्ष में रहते तत्कालीन कांग्रेस सरकार के राजसी ठाठ पर सवाल उठाए थे। अब इसी तर्ज पर खुद चल रही है।

loksabha election banner

निदेशालय में डटे हैं सिफारिशी शिक्षक

उच्च व प्रारंभिक राज्य परियोजना निदेशालय में सिफारिशी शिक्षक डटे हैं। सत्ता बदले बेशक एक साल हो गया है पर शिक्षा विभाग में सिफारिश के आधार पर तैनानियां खत्म नहीं हुई हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े शिक्षक निदेशालयों में डटे रहे, अब भाजपा समर्थितों ने डेरा डाला है। गुरुजी बाबूगीरी कर रहे हैं। उधर, श्री नैनादेवी के विधायक राम लाल ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जानकारी दी कि 30 शिक्षक निदेशालयों में सेवाएं दे रहे हैं। ये स्थायी और अस्थायी दोनों आधार पर तैनात हैं। उच्च शिक्षा निदेशक की पत्नी भी इसमें शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.