विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मशाला पहुंची UGC फेक्ट फाइंडिंग कमेटी, छात्रा के पिता न्यायाधीश के समक्ष देंगे बयान, कॉलेज प्रोफेसर से भी पूछताछ

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 06 Jan 2026 02:13 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jan 2026 02:53 PM (IST)

Dharamshala College, धर्मशाला कॉलेज छात्रा की मौत के मामले में यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच के लिए पहुंची है। ...और पढ़ें

धर्मशाला कॉलेज में पहुंची शिक्षा निदेशालय की जांच कमेटी। जागरण

धर्मशाला कॉलेज में पहुंची शिक्षा निदेशालय की जांच कमेटी। जागरण

HighLights

  1. यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी धर्मशाला पहुंची।

  2. शिक्षा निदेशालय समिति ने छात्रों, प्रोफेसर से पूछताछ की।

  3. मृतका के पिता का बयान न्यायाधीश के समक्ष होगा।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला कॉलेज की छात्रा के मौत मामले में जांच के लिए यूजीसी टीम भी पहुंच गई है। यूजीसी की फेक्ट फाइंडिंग कमेटी की टीम की एक सदस्य सुबह ही धर्मशाला पहुंच गई हैं, जबकि अन्य सदस्य भी पहुंच रहे हैं। 

शिक्षा उच्च निदेशालय की गठित कमेटी ने जांच के दूसरे दिन मंगलवार को भी पड़ताल जारी रखी। टीम ने कालेज की छात्राओं व मृतका के सहपाठियों से पूछताछ की। आरोपित प्रोफेसर अशोक कुमार सहित छात्राओं ने भी बयान दर्ज करवाए हैं।

राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कानगो भी धर्मशाला कॉलेज पहुंचे और उन्होंने आरोपित प्रोफेसर से बातचीत की विद्यार्थियों से भी बातचीत की, इसके अलावा संघ के सदस्य व अन्य प्रोफेसरों के साथ बैठक भी की। महासचिव राजेश कानगो ने संघ की तरफ से सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रैगिंग कमेटी के दस्तावेज भी देखे

शिक्षा निदेशालय की पांच सदस्यीय कमेटी में अतिरिक्त निदेशक डा. हरीश सहित, ढलियारा कालेज प्रिंसिपल डा. अंजू आर चौहान, बैजनाथ प्रिंसिपल डा. प्रदीप कुमार कौंडल, नौरा कालेज प्रिंसिपल डा. राजेश कुमार के साथ धर्मशाला कॉलेज में जांच कर रहे हैं। कमेटी ने प्रोफेसर अशोक कुमार से भी पूछताछ की है और उनका पक्ष भी जाना है। रैगिंग कमेटी के दस्तावेज भी देखे हैं।

न्यायाधीश के समक्ष होगा छात्रा के पिता का बयान दर्ज

मृतका के घर में सोमवार को किरया थी, इसलिए पिता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज नहीं हो सके। अब मृतका छात्रा के पिता के बयान दोपहर बाद न्यायाधीश के समक्ष होंगे। पुलिस पीड़िता के पिता को न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष बयान के लिए पेश करेगी।

एफआइआर में आरोपित चार में से एक छात्रा ने ली अंतरिम जमानत

एफआइआर में दर्ज आरोपित चार छात्राओं में से एक ने अंतरिम जमानत ले ली है और जांच में सहयोग कर रही है। संबंधित छात्रा धर्मशाला कालेज पहुंची और शिक्षा उच्च निदेशालय की गठित कमेटी के समक्ष अपना बयान कलमबंद करवाया है।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला के बाद मंडी में रैगिंग, हॉस्टल में पीटा MBBS प्रशिक्षु, दिल्ली और राजस्थान के दोनों छात्रों पर पहले भी लगे थे आरोप