विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पुलिस का धर्मकोट में रेव पार्टी पर शिकंजा, चिट्टा-अफीम व नशे की अन्य खेप समेत 15 काबू

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 14 Sep 2026 06:00 PM (IST)

हिमाचल पुलिस ने कांगड़ा के अपर धर्मकोट स्थित ईडीएम हॉस्टल में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ।

हिमाचल पुलिस ने धर्मकोट में रेव पार्टी पर शिकंजा कसा है।

हिमाचल पुलिस ने धर्मकोट में रेव पार्टी पर शिकंजा कसा है।

HighLights

  1. पुलिस ने अपर धर्मकोट के ईडीएम हॉस्टल में रेव पार्टी पकड़ी।

  2. छापेमारी में चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा भारी मात्रा में मिला।

  3. 15 लोगों का मेडिकल, दो पर एनडीपीएस एक्ट में केस।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जिला कांगड़ा में अपर धर्मकोट स्थित ईडीएम हॉस्टल में चल रही कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार तड़के छापामारी कर मौके से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद किया। मामले में 15 लोगों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी करवाया है। 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना मैक्लोडगंज की टीम ने अपर धर्मकोट स्थित ईडीएम हॉस्टल में दबिश दी। तलाशी के दौरान 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.7 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा/कैनाबिस के फूल बरामद किए गए।

दो के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें आमिर खान निवासी मध्य प्रदेश, जो वर्तमान में अपर धर्मकोट में रह रहा था और राधेश रंजन पाजोरिया निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पाजोरिया ईडीएम हॉस्टल का लीजधारक/मालिक है।

इंटरनेट मीडिया पर हो रहा था प्रचार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईडीएम हॉस्टल परिसर में 13 और 14 सितंबर को कथित तौर पर रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। इन पार्टियों का प्रचार इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म और अन्य ऑनलाइन समूहों के माध्यम से किया जा रहा था। पुलिस ने इससे संबंधित स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनकी जांच जारी है।

डीआईजी की अगुवाई में कार्रवाई

पुलिस की समय पर कार्रवाई से पार्टी को रोक दिया गया और कथित अवैध गतिविधियों को आगे बढ़ने से रोका गया। डीआईजी सौम्या सांबशिवन की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'नशे में फंसे दोस्त का मजाक उड़ाने के बजाय मदद करें', DGP का NIT हमीरपुर के छात्रों से एंटी चिट्टा अभियान से जुड़ने का आह्वान