जग्गी-नैहरिया के बदलेंगे वार्ड, रजनी का रास्ता साफ
जागरण संवाददाता धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला के वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला के वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। महापौर देवेंद्र जग्गी का वार्ड अनुसूचित जाति व उपमहापौर ओंकार नैहरिया का महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इसके अलावा ढाई साल तक महापौर रही रजनी देवी का वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ है। यह वार्ड वर्ष 2015 में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था।
अब देवेंद्र जग्गी वार्ड 10 की बजाय 11 नंबर रामनगर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह उपमहापौर ओंकार नैहरिया को भी अपना वार्ड छोड़ना पड़ेगा। उनका वार्ड दो 2015 में एसटी के लिए आरक्षित था, जबकि इस बार महिला के लिए रिजर्व हुआ है। नैहरिया अब अपने वार्ड बदलकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने तय नहीं किया है कि वह किस वार्ड से भाग्य आजमाएंगे। इसके अलावा रजनी देवी का वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।
-------------------
डीसी की अध्यक्षता में हुई आरक्षण प्रक्रिया
आरक्षण प्रक्रिया डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। डीसी ने बताया कि वार्ड एक फरसेटगंज महिला के लिए, वार्ड दो भागसू नाग महिला के लिए, वार्ड तीन मैक्लोडगंज सामान्य वर्ग के लिए, वार्ड चार कश्मीर हाउस सामान्य वर्ग के लिए व वार्ड पांच खजांची मोहल्ला महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी तरह वार्ड छह कोतवाली बाजार सामान्य वर्ग के लिए, सात सचिवालय महिला के लिए, वार्ड आठ खेल परिसर एससी के लिए, वार्ड नौ सकोह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए, 10 श्यामनगर एससी व वार्ड 11 रामनगर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। डीसी ने बताया कि 12 बड़ोल महिला, वार्ड 13 दाड़ी सामान्य वर्ग, वार्ड 14 कंड एससी महिला, 15 खनियारा महिला, 16 सिद्धपुर एससी व 17 सिद्धबाड़ी एसटी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
----------------------
वर्तमान में कौन किस वार्ड से पार्षद
वार्ड एक सामान्य वर्ग फरसेटगंट से रणधीर राणा, वार्ड दो एसटी भागसूनाग से ओंकार नैहरिया, वार्ड तीन महिला मैक्लोडगंज से माया देवी, वार्ड चार सामान्य कश्मीर हाउस नीनू शर्मा, वार्ड पांच महिला एससी खजांची मोहल्ला बिमला देवी, वार्ड छह महिला कोतवाली बाजार तेजिद्र कौर, वार्ड सात एससी मिनी सचिवालय रोहित, वार्ड आठ महिला खेल परिसर सरोज गुलेरिया, वार्ड नौ महिला सकोह सुषमा कुमारी, वार्ड 10 सामान्य शामनगर देवेंद्र जग्गी, वार्ड 11 महिला एसटी रामनगर अंजू, वार्ड 12 महिला एसटी बड़ोल स्वर्णा देवी, वार्ड 13 दाड़ी महिला सविता कार्की, वार्ड 14 कंड सामान्य सुनील बिक्रम, वार्ड 15 खनियारा महिला एससी रजनी, वार्ड 16 सिद्धपुर सामान्य सर्वचंद व वार्ड 17 सिद्धबाड़ी सामान्य से विशाल जंबाल पार्षद हैं।
-------------------------
आरक्षण रोस्टर 2015 व 2020
क्रसं. वार्ड का नाम पहले अब
1 फरसेटगंट, सामान्य महिला
2 भागसूनाग एसटी महिला
3 मैक्लोडगंज, सामान्य महिला
4 कश्मीर हाउस, सामान्य सामान्य
5 खजांजी मोहल्ला, महिला एससी, महिला
6 कोतवाली बाजार महिला सामान्य
7 मिनी सचिवालय एससी महिला
8 खेल परिसर महिला एससी
9 सकोह महिला सामान्य
10 श्यामनगर सामान्य एससी
11 रामनगर एसटी सामान्य
12 बड़ोल महिला एसटी महिला
13 दाड़ी, महिला सामान्य
14 कंड सामान्य एससी महिला
15 खनियारा, महिला एससी महिला
16 सिद्धपुर सामान्य एससी
17 सिद्धबाड़ी सामान्य एसटी महिला