डीसी ने मुख्य सचिव को दी तैयारियों की जानकारी
उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन 27 दिसंबर को जन आभार रैली के लिए धर्मशाला पहुंचने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए विशेष इंतजामों में लगा है। उन्होंने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल को रैली की तैयारियों से अवगत करवाते हुए इस बारे जानकारी दी। इस मौके मुख्य सचिव ने शिमला सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ जन आभार रैली को ले
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस से मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को पीएम की रैली की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने शिमला सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से जन आभार रैली बाबत चर्चा की एवं रैली में आने वाले लाभार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने रैली के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए तैयार मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। डीसी ने कहा कि रैली के दौरान सुचारू व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्धारित दायित्व सौंपे हैं। विभिन्न सेवाओं के लिए नोडल अधिकारी व संपर्क अधिकारी बनाए गए हैं। रैली में आने वाले लाभार्थियों से जुड़ी सेवाओं के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कमलकांत सरोच को नोडल अधिकारी बनाया है। रैली स्थल पर बैठने के प्रबंधों के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज नोडल अधिकारी होंगे। इसी प्रकार सभी एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों से अवगत करवाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से तैयार कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त कमलकांत सरोच, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज सहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।