Move to Jagran APP

गुम्मर में ड्रोन रख रहा होम क्वारंटाइन लोगों पर नजर

ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पंचायत गुम्मर में नौ वार्ड हैं। यहां पर शारीरिक दूरी नियम का पालन हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:13 AM (IST)
गुम्मर में ड्रोन रख रहा होम क्वारंटाइन लोगों पर नजर
गुम्मर में ड्रोन रख रहा होम क्वारंटाइन लोगों पर नजर

गांव की चौपाल से

loksabha election banner

पंचायत : गुम्मर

दिन : बुधवार

समय : 10 से एक बजे तक। ज्वालामुखी उपमंडल की पंचायत गुम्मर में नौ वार्ड हैं। यहां पर शारीरिक दूरी का पालन कर लोग क‌र्फ्यू ढील के दौरान अपने जरूरी कार्र्यो को निपटा रहे हैं। वहीं, लोग सामान खरीदने के लिए निकलने से पहले मास्क लगा रहे हैं। दुकानों में भी बिना मास्क सामान नहीं दिया जा रहा है। शारीरिक दूरी के लिए लगे गोले में खड़े होने के बाद ही सामान मिल रहा है।

बुधवार को जब पंचायत का दौरा किया तो प्रधान व आशा वर्कर होम क्वारंटाइन किए लोगों की निगरानी करते दिखे। पंचायत प्रधान रामलोक धनोटिया ने बताया कि होम क्वारंटाइन लोगों से नियमों का पालन करना यकीनी बनाया जा रहा है। पंचायत में कुछ दूरी पर बढ़ने पर देखा कि मनरेगा का काम चला हुआ है। इससे गांव के लोगों को रोजगार मिल रहा है। लोग शारीरिक दूरी नियम का ख्याल रखते हुए मास्क पहने हुए काम कर रहे थे।

वहीं लोग अपने खेत में भी काम कर रहे थे। कुछ ग्रामीण पशुओं को चारा ले जाते हुए भी दिखे। अन्य राज्यों से आए 67 लोगों को पंचायत में होम क्वारंटाइन रखा गया है। जिन पर पंचायत भी नजर रख रही है और ड्रोन की सहायता से भी नजर रखी जा रही है। पंचायत में प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की सफाई करवाई जा रही है। पंचायत को सैनिटाइज करवाने के साथ लोगों को घर जाकर मास्क भी बांटे गए हैं। पंचायत में शारीरिक दूरी बनाने व कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंचायत के बाहर जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जा रही है।

रामलोक धनोटिया, प्रधान पंचायत गुम्मर। प्रस्तुति : गुम्मर से पंकज सोनी की रिपोर्ट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.