ठारू में महिला से 4176 नशीले कैप्सूल बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर रितु देवी के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
By Edited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 04:35 PM (IST)
नगरोटा बगवां, जेएनएन। नगरोटा बगवां की पंचायत ठारू के वार्ड सात मटियारी में पुलिस ने शनिवार को एक महिला के घर में शनिवार छापेमारी 4176 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित रितु देवी को हिरासत में ले मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
मुख्य आरक्षी विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रितु देवी के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए। रितु के घर नशीले कैप्सूलों की खेप लेकर पहुंचे जालंधर के जगीरी लाल को भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपितो को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ क्षेत्र में शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें