Move to Jagran APP

यह शीतल पेय भगाएगा मोटापा

ठंडा मतलब कोका-कोला यह टैग लाईन बहुत मशहूर हुई। मगर अब आपके लिए ठंडा मतलब कांगड़ा चाय भी होगा। कांगड़ा चाय का मूल्यसंवर्धन कर हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर ने ठंडा मतलब कांगड़ा चाय भी कर दिखाया है। यह कांगड़ा चाय जहां आपके मोटापे पर सीधी मार करेंगी वहीं आपके दांतों के सड़ने की समस्या को भी खत्म कर देगी। इतना ही नहीं आपको तरोताजा रखने में तो कांगड़ा चाय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ही है। संस्थान ने कांगड़ा चाय से शीतल पेय तैयार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:43 AM (IST)
यह शीतल पेय भगाएगा मोटापा

शारदा आनंद गौतम, पालमपुर

loksabha election banner

आमतौैर पर शीतल पेय को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन पालमपुर में तैयार शीतल पेय न केवल मोटापा दूर करेगा बल्कि दांतों में सड़न की समस्या भी नहीं होगी। हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आइएचबीटी) पालमपुर के वैज्ञानिकों ने कांगड़ा चाय से यह शीतल पेय तैयार किया है। इसमें चीनी की मात्रा बहुत कम है। ऐसे तैयार होगा शीतल पेय

कांगड़ा चाय का वह हिस्सा, जिसे बेकार छोड़ दिया जाता है, उसका प्रयोग करते हुए यह शीतल पेय तैयार किया है। अवशेषों का पाउडर तैयार कर उसे शीतल पेय में मिलाया है। अमूमन बाजार में मिलने वाले शीतल पेय चीनी की अधिकता व रंग के कारण दांतों की सड़न का कारण बनते हैं। जल्द बाजार में उपलब्ध होगा

दिल्ली की मैसर्ज कैमेलिया बीवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान का तकनीक पर समझौता हुआ है। बाजार में जल्द यह शीतल पेय उपलब्ध होगा। इसे बाजार में मौजूद कोल्ड ड्रिंक्स की कीमत पर ही बेचा जाएगा। यहां होती है कांगड़ा चाय

सबसे अधिक कांगड़ा चाय धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ उपमंडल में होती है। मंडी जिले के जोगेंद्रनगर और चंबा जिला के भटियात उपमंडल में भी यह तैयार होती है। प्रदेश में कांगड़ा चाय का उत्पादन 1200 हेक्टेयर में होता है। कांगड़ा चाय मुख्य तौर पर दो प्रकार की होती है। इसमें हरी और काली चाय रहती है। शीतल पेय को दोनों चाय से तैयार किया जाता है।

----------------- कांगड़ा चाय से तैयार शीतल पेय स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है। इससे मोटापा कम होगा। एंटीऑक्सीडेंट (फलों, सब्जियों व अनाज में पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स व केमिकल का संयोजित रूप) होने से शरीर में होने वाली बीमारियों को रोकने में मददगार होगा। इसे पीने से दांतों में सड़न की आशंका भी नहीं रहेगी।

-डॉ. संजय कुमार, निदेशक हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर

------------------

कांगड़ा चाय से बना शीतल पेय सेहत के लिए लाभदायक है। शीतल पेय का शरीर पर विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

-डॉ. आदर्श भार्गव, हृदयरोग विशेषज्ञ। कांगड़ा चाय हर्बल उत्पाद है और एंटीऑक्सीडेंट है। इससे विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। कांगड़ा चाय और इससे बनाए उत्पाद को प्रयोग करने से शरीर को लाभ मिलता है। बाजार में जो कोल्ड ड्रिंक्स मिलते हैं उनसे शरीर का नुकसान ही होता है।

-डॉ. अनुराग विजयवर्गीय, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.