केंद्रीय विश्वविद्यालय के 702 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 27 को गोल्ड मेडल दिए; CJI सूर्यकांत ने किए पुरस्कृत
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षा समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 702 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं, जिनमें 32 को गोल्ड मेडल मिले।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में मेधावी विद्यार्थी मुख्य अतिथि सीजेआई सूर्यकांत व अन्य के साथ। जागरण
HighLights
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 702 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं।
समारोह में 32 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल दिए गए।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षा समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज धर्मशाला के सभागार में किया गया। समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विश्वविद्यालय के वर्ष 2024 तक के पासआउट 702 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गईं, इनमें 584 स्नातकोत्तर विद्यार्थी हैं। पीएचडी पूरी करने वाले 48 शोधार्थियों को भी उपाधि दी गई। समारोह में 27 गोल्ड मेडल दिए गए।
विशिष्ठ अतिथि रहे मौजूद
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
अतिथियों को भेंट किए उनके पोट्रेट
अतिथियों को हिमाचली परंपरा के अनुसार शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कांगड़ा कलम की पेंटिंग और चंबा थाल भी भेंट किए गए। खास बात यह रही कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए अतिथियों के पोट्रेट भी उन्हें भेंट किए गए।
न्यूज लेटर व 5 पुस्तकों का विमोचन
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें डॉ. भरत सिंह की पुस्तक 'गद्दी लोक और संस्कृति' तथा डॉ. खेमराज शर्मा की पुस्तक 'भारत बौद्ध' सहित डॉ. राकेश कुमार और डॉ. खुशाल ठाकुर की पुस्तकें शामिल रहीं। इस आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय की अकादमिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया।
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और शोध को समर्पित समारोह : कुलपति
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि आज का दिन विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह समारोह केवल शैक्षणिक डिग्रियां प्रदान करने का अवसर नहीं, बल्कि संस्थान की सामूहिक प्रतिबद्धता, शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध के प्रति समर्पण और भविष्य की संभावनाओं का उत्सव है।