Move to Jagran APP

सभी जिलों में होंगी जनजाति मोर्चा की बैठकें

उड़ीसा के भुवनेश्वर में 2 व 3 फरवरी को हो रहे जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिलों की मोर्चा बैठक कर ली जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 10:08 PM (IST)
सभी जिलों में होंगी जनजाति मोर्चा की बैठकें

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : ओडिशा के भुवनेश्वर में दो व तीन फरवरी को हो रहे जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिलों की मोर्चा बैठक कर ली जाएगी। यह जानकारी भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल के मोर्चा प्रभारी यशवंत सिंह दरबार ने संगठनात्मक जिला धर्मशाला की बैठक में दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह निश्चित किया कि जनजाति अधिवेशन से पूर्व देश के हर जिला स्तर पर मोर्चा की बैठक होनी चाहिए। हिमाचल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के जिलों की बैठकें नौ जनवरी तक हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण जरूर हिमाचल में देरी हुई है, लेकिन जल्द अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में भेजकर बैठकें की जाएंगी। जिला चंबा मोर्चा के लिए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर को व नूरपुर, धर्मशाला, पालमपुर की बैठकें यशवंत सिंह कर रहे हैं। दूसरे चरण में सोलन, बिलासपुर, मंडी में यशवंत और शिमला व किन्नौर में मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. श्रीराम नायक, कुल्लू में मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव विजय लक्ष्मी और जिला सिरमौर में त्रिलोक कपूर बैठकें करेंगे।

यशवंत सिंह दरबार ने बताया कि जनजाति मोर्चा भाजपा की एक बहुत बड़ी ताकत है। देश के 12 करोड़ आदिवासियों, जनजातियों को संगठनात्मक रूप से भाजपा के साथ जोड़ने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसने वास्तव में इस वर्ग के समुचित विकास की चिंता की है।

इस मौके पर भाजपा  अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, भुवनेश्वर एसटी सम्मेलन के सह प्रभारी सरदारी लाल, जिला धर्मशाला मोर्चा के महामंत्री ओंकार बरसेन, मंडल महामंत्री बृजलाल कपूर, शाहपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, नगरोटा मंडल मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत सिंह, महामंत्री सूबेदार जो¨गदर सिंह, धर्मशाला मंडल मोर्चा के महामंत्री अजित शर्मा, कैप्टन ईश्वर ठाकुर, राजेंद्र कपूर, पीसी नैहरिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.