Move to Jagran APP

कविताओं से अटल जी को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए धर्मशाला में भाजपा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

By Edited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:41 PM (IST)
कविताओं से अटल जी को किया याद
कविताओं से अटल जी को किया याद

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए धर्मशाला के दाड़ी स्थित जनजातीय भवन में सभा का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। किशन कपूर ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था उनकी स्वीकार्यता एवं लोकप्रियता किसी दायरे में नहीं बाधी जा सकती। वे हिमाचल को दूसरा घर मानते थे। उनके सत्ता में रहते हुए हिमाचल को विशेष आर्थिक योगदान प्राप्त हुआ।

loksabha election banner

कवि हृदय अटल जी मूल्यों एवं आदर्शो की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। इस दौरान धर्मशाला भाजपा मंडल ने कवि गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कवि डॉ. प्रत्यूष गुलेरी ने की। हरिकृष्ण मुरारी, डॉ. कंवर करतार, डॉ. ठगौतम व्यथित, डॉ. कुशल कटोच, डॉ. युगल किशोर डोगरा, जग्गू नौरिया, वीरेंद्र वीर, डॉ. अदिति गुलेरी, सुरेश भारद्वाज, डॉ. विजय पुरी, बविता ओबराय, कांति सूद, राजीव त्रिगर्ती, भूपेंद्र भूपी, अजय कुमार, अश्वनी धीमान, द्विजेन्द्र द्विज, प्रभात शर्मा, लतारानी कपूर, शाश्वत कपूर, आर वासुदेव, प्रशात व विजय पुरी ने कविताओं से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष रमेश अटवाल, जिला महामंत्री यशपाल सब्रवाल, पार्षद तेज सिंह, वीरू वालिया, राजेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, जिला कार्यालय सचिव प्रकाश चौधरी, जनजातीय मोर्चा अध्यक्ष रमेश जरयाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा मौजूद रहे।

वाजपेयी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ेगी भाजपा

कांगड़ा मंडल भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की याद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने की। मंडल भाजपा पदाधिकारियों ने वाजपेयी को याद करते हुए कविताएं उन्हें समर्पित की। संजय चौधरी ने वाजपेयी को कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया। वहीं मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलते हुए भाजपा आगे बढ़ेगी। इस मौके पर रतन जगदंबा, नीतू दामीर, सुरेश छेछा, भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, राजेश्याल मौजूद रहे।

वहीं देहरा भाजपा मंडल ने पूर्व विधायक र¨वद्र रवि की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन आयोजित किया। इसमें मंडलाध्यक्ष सर्वदर्शनी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीप डढवाल, देहरा जिला आइटी सेल युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश कुमार, किसान मोर्चा आइटी सेल अध्यक्ष शशिपाल, मंडल आइटी सेल अध्यक्ष अंकित चंबियाल, अमित राणा, राजकुमार, जसवीर गुलेरिया, सुभाष कश्यप, सुरिंद्र ठाकुर, वीरेंद्र भूरिया, व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रो. ओसी डोगरा, यश पठानिया, अमित राणा व गोपाल शर्मा ने कविताओं से वाजपेयी को याद किया। वहीं ज्वालामुखी में विधायक रमेश धवाला की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन करवाया गया। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा नेता चमन पुंडीर, कमल हमीरपुरी, विजय मेहता, पिरथी चंद राणा, सुधीर चौधरी, स्वर्ण देवी, कमलेश कुमारी, निशी पंत, मीना राणा, सलोचना देवी, केहर ¨सह, सरिता धीमान, कुलदीप ¨सह, मान चंद, कृष्ण पुंडीर, अमृत कौशल, रूपलाल, राजकुमार, सुभाष चंद व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.