देवी लाल का प्रदेश सरकार पर जनता को ठगने का आरोप
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में जनता को ठगा
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में जनता को ठगा ही है। यह बात भाजपा कागड़ा मंडल के उपाध्यक्ष देवी लाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि काग्रेस की विदाई का समय आ गया है। भाजपा को रथयात्रा के दौरान लोगों को समर्थन मिला है। पदयात्रा और मिनी रथयात्रा में भी लोग भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। हिमाचल में काग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार, खनन माफिया, शराब माफिया व वन माफिया को बढ़ावा दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को सड़कों के विकास के लिए करोड़ों रुपये दिए पर काग्रेस सरकार अभी तक डीपीआर तैयार नहीं कर पाई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भारी अंतर से भाजपा जीतेगी। साढ़े चार वर्षो से कागड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं और प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते लोगों को सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।