मार्च के पहले सप्ताह तय होंगे लोस चुनाव के लिए चेहरे
आजादी के बाद देश का मान पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है। और यही वजह भी आज है कि पूरा विश्व भारत की नीतियों का गुणगान भी कर रहा है। जबकि इससे पूर्व यह स्थिति देश की विश्व में नहीं थी। भाजपा के प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीर्थ ¨सह रावत ने आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार के इन साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए आयाम देश में स्थापित हुए हैं, जबकि इससे पहले एक ही परिवार ने केवल सत्ता को पाने के लिए संघर्ष कि
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान-सम्मान विश्वभर में बढ़ाया है। इससे पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। यह बात बुधवार को धर्मशाला में भाजपा के प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, जबकि इससे पहले एक ही परिवार ने केवल सत्ता के लिए संघर्ष किया था। बकौल रावत, प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचारमुक्त देश बनाने की नींव रखी है। महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना सहायक सिद्ध हुई है। दावा किया कि देश में जहां-जहां भाजपा नीत सरकारें हैं वहां पारदर्शी शासन व प्रशासन जनता को दिया है। प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास के आयाम छुए हैं और लोगों से किए वादों को पूरा किया है। रावत ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। दावा किया कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटों को जीतेगी ही नहीं बल्कि पिछले चुनाव के मुकाबले मत प्रतिशतता भी बढ़ाएगी। हिमाचल में अन्य राज्यों के मुकाबले पार्टी की गतिविधियां अधिक रफ्तार से जारी हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 24 फरवरी को जिला कांगड़ा में होगा और इस बाबत जगह का चयन शीघ्र होगा। आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी भाग लेंगे। पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह तक प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए चेहरे फाइनल कर देगा।