Move to Jagran APP

बीडीसी सदस्य का चुनाव हारे जिला परिषद चेयरमैन

जिला चंबा के विकास खंड सलूणी में शुक्रवार को डांड-सूरी बीडीसी वाड

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:48 PM (IST)
बीडीसी सदस्य का चुनाव हारे जिला परिषद चेयरमैन
बीडीसी सदस्य का चुनाव हारे जिला परिषद चेयरमैन

संवाद सहयोगी, सलूणी : जिला चंबा के विकास खंड सलूणी में शुक्रवार को डांड-सूरी बीडीसी वार्ड से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन डीएस (धर्म सिंह) पठानिया की 130 मतों से हार हुई है। उन्हें विनोद कुमार मात दी, जिससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।

loksabha election banner

विनोद के जीत दर्ज करते ही भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिला सचिव मदन ठाकुर तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर सहित कार्यकत्र्ताओं ने विनोद कुमार के साथ जीत का जश्न मनाया। विनोद कुमार भाजयुमो मंडल डलहौजी के प्रवक्ता भी हैं। कई वर्ष से पंचायती राज चुनाव में सफलता का परचम लहराने में कामयाब रहे धर्म सिंह पठानिया को इस बार 1147 मत पड़े। प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार को 1277 मत पड़े।

धर्म सिंह पठानिया डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में स्थानीय विधायक आशा कुमारी के बाद कांग्रेस का दूसरा सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कांग्रेस के इस 'हाथ' को गिराने के लिए भाजपा ने इस बार पूरी तैयारी की थी। डीएस पठानिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने जो चक्रव्यूह धर्म सिंह पठानिया के खिलाफ रचा था, उसे वह भेद नहीं पाए। डीएस पठानिया वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ कांग्रेस के कार्यकाल में राज्यस्तरीय पदों पर रह चुके हैं। यही नहीं, वर्ष 2017 में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता आशा कुमारी के विकल्प के तौर पर धर्म सिंह पठानिया को कांग्रेस की पहली पसंद माना जा रहा था। इन तमाम परिस्थितियों के बीच धर्म सिंह पठानिया की हार कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। साथ ही भाजपा के हाथ एक बड़ी जीत लगी है।

जिला भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर जीत का जश्न मनाने के लिए सलूणी उपमंडल पहुंचे। भाजपा की जीत पर उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का स्थापित साम्राज्य इस बार शहरी व पंचायत निकायों के चुनावों के माध्यम से समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर इन चुनाव में भाजपा समर्थित युवाओं ने जीत हासिल कर कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.