चंबा-साहो मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन
चंबा-साहो व साथ लगते संपर्क मागरे पर बिना लाइसेंस चालक तेज रफ्तार से वाहन
संवाद सहयोगी, साहो : चंबा-साहो व साथ लगते संपर्क मागरे पर बिना लाइसेंस चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इससे हादसा होने का डर रहता है। आरोप है कि पुलिस व परिवहन विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कई नाबालिग दोपहिया वाहनों को तेज गति से चलाते हैं। इस कारण साहो बाजार में अधिक समस्या पेश आ रही है, क्योंकि यहां लोगों की चहल-पहल अधिक होती है। तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाने से उन्हें हर समय हादसा होने का डर रहता है। यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लोगों ने पुलिस विभाग से नाके लगाकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की रफ्तार, कागज व लाइसेंस चेक किए जाएंगे।