विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा में नवजात का सिर और धड़ अलग मिलने से सनसनी, किसकी थी मासूम? अब घर-घर जाकर जांच करेगी पुलिस

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:45 AM (IST)

चंबा के टिकरीगढ़ पंचायत में नवजात बच्ची का सिर धड़ से अलग मिलने के मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर जांच करेगा।

चुराह में नवजात का सिर और धड़ अलग मिलने से सनसनी।

चुराह में नवजात का सिर और धड़ अलग मिलने से सनसनी।

HighLights

  1. टिकरीगढ़ पंचायत में नवजात बच्ची का सिर धड़ से अलग मिला

  2. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं

  3. हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं से जानकारी जुटाई जाएगी

संवाद सहयोगी, तीसा। चुराह की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ में नवजात बच्ची का सिर धड़ अलग मिलने के मामले में पुलिस की लगातार जांच जारी है। यह बच्ची किसकी थी, इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टिकरीगढ़ पंचायत और आसपास के गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेगी।

इस दौरान हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं समेत अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। इससे पहले भी पुलिस टीम ने टिकरीगढ़ पहुंचकर हाल में प्रसव कराने वाली महिलाओं से पूछताछ की थी।

अब स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-घर जांच को इसी जांच की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस विभिन्न संभावित बिंदुओं को जोड़कर घटना की कड़ियां तलाश रही है।

मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि नवजात बच्ची की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई थी। वहीं नवजात का सर व धड़ अलग मिलने पर कोई भी स्वजन आदि सामने नहीं आया है।

लिहाजा यह बच्ची किसकी थी, पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। उधर घटना के बाद पंचायत प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, वार्ड पंच, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मासूम के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य करने वाले व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पंचायत के बुद्धिजीवी वर्ग में भी घटना को लेकर गहरा रोष है।

उधर थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के सहयोग से पंचायत के प्रत्येक घर में जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र करेगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों की जमीन की डिमार्केशन करवाएगी पुलिस, शिमला में कस दिया शिकंजा