जन्माष्टमी पर मणिमहेश डल झील में 30 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी Chamba News
जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8.25 बजे तक मणिमहेश डल झील में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 02:30 PM (IST)
dir="ltr" style="">भरमौर, जेएनएन। जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8.25 बजे तक मणिमहेश डल झील में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। हजारों श्रद्धालु रात को हड़सर, धन्छो व गैरीकुंड में रुक गए थे, इन्होंने सुबह जन्माष्टमी पर्व के निर्धारित समय पर डलझील में स्नान किया। बीती रात से सुबह तय समय तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि यात्रियों के मणिमहेश आने का क्रम अभी भी जारी है। शुक्रवार सुबह से शाम तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी। बीते सप्ताह मौसम खराब होने के कारण प्रशासन द्वारा यात्रा रोकने के आदेश से श्रद्धालुओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विपरीत संदेश गया है, जिस कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक कमी आई है। पहले जन्माष्टमी पर होने वाले स्नान में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें