थांगटा फेडरेशन कप में छाए चंबा के दो खिलाड़ी
हिमाचल से बाहर भी चंबा के थांगटा खिलाड़ी लोहा मनवा रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 03:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : हिमाचल से बाहर भी चंबा के थांगटा खिलाड़ी लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित थांगटा फेडरेशन कप में चंबा से विपिन कुमार ने 58 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। ओमप्रकाश ने भी 54 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। थांगटा में तलवार और भाले से युद्ध कला का प्रदर्शन किया जाता है।
दोनों खिलाड़ियों ने प्रदेश के बाहर भी जिले का नाम रोशन किया है। चंबा पहुंचने पर स्पोर्ट्स बोर्ड चंबा व कोच भुवनेश ¨सह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें