Move to Jagran APP

कार पर पत्थर गिरने से डॉक्टर गंभीर घायल

पेशे से चिकित्सक रा¨जद्र ठाकुर वासी सुल्तानपुर परिवारिक सदस्यों संग कार में सवार होकर चंबा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हेलीपैड के पास अचानक उपर पहाडी से लुढक कर आया पत्थर कार की छत को फाडता हुआ ड्राइ¨वग सीट पर बैठे रा¨जद्र ठाकुर के सिर पर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से रा¨जद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि हेलीपैड के निचले हिस्से की पहाडी से पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। पिछले दिनों भी पहाडी से पत्थर गिरने से पुलिस का एक जवान मौत के मुंह में जाने से बाल. बाल बचा था। शहरवासियों से हैलीपैड पहाडी में जारी पत्थर गिरने के सिलसिले को रोकने के लिए प्रशासन से कारगर कदम उठाकर सफर को सुगम बनाने की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 06:47 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:47 AM (IST)
कार पर पत्थर गिरने से डॉक्टर गंभीर घायल
कार पर पत्थर गिरने से डॉक्टर गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, चंबा : पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलीपैड के समीप कार पर पत्थर गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। घायल चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

loksabha election banner

डॉक्टर रा¨जद्र ठाकुर निवासी सुल्तानपुर परिवार के सदस्यों के साथ कार में चंबा की ओर जा रहा था। हेलीपैड के पास पहाड़ी से पत्थर कार की छत को तोड़कर रा¨जद्र ठाकुर के सिर पर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया। यहां पहुंचने के बाद उसे पीजीआइ रेफर कर दिया।

हेलीपैड के निचले हिस्से की पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं। पिछले दिनों भी पत्थर गिरने से एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा था। शहरवासियों ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.