युवक को सांप ने डसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
भरमौर क्षेत्र में एक युवक को सांप ने डस लिया। उसे मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 04:52 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 04:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : भरमौर क्षेत्र में एक युवक को सांप ने डस लिया। उसे मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। नरीब ¨सह पुत्र भोला राम निवासी गांव पलदा तहसील भरमौर मंगलवार सायं किसी कार्य से घर से बाहर गया था। इस दौरान घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया। इससे वह बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें