अथेड़ में महिला को सांप ने डंसा
संवाद सहयोगी, चंबा : सलूणी क्षेत्र की अथेड़ में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डस लि
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 03:58 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 03:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : सलूणी क्षेत्र की अथेड़ में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। चेलो पत्नी चैन राज निवासी गांव तोगा खेत में काम कर रही थी। इस दौरान घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत में अब काफी सुधार है। मेडिकल कॉलेज की टीम को महिला की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें