श्रीजय स्कूल के बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश
विश्व जल सरंक्षण दिवस पर भरमौर के प्रथम अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने वाले श्रीजय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल के बच्चों ने जल संरक्षण पर जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने जल और जीवन के बीच के संबंध को लेकर रोचक व जानकारी परक नारे लिखे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बच्चों को जल के महत्व व उसके सरंक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धरती पर पेड़ रहेंगे तो घरती पर जल भी रहेगा। इस प्रकार पर्यावरण की रक्षा से ही हम जल को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नलों को खुला न छोड़ें। पानी की जितनी जरूरत हो उतना प्रयोग करें। वहीं प्राकृतिक
संवाद सहयोगी, भरमौर : विश्व जल संरक्षण दिवस पर भरमौर के श्रीजय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने जल और जीवन के बीच के संबंध को लेकर रोचक व जानकारीपरक नारे लिखे। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बच्चों को जल के महत्व व उसके संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धरती पर पेड़ रहेंगे तो जल भी रहेगा। इस प्रकार पर्यावरण की रक्षा से ही हम जल को बचा सकते हैं। नल को खुला न छोड़ें। पानी की जितनी जरूरत हो उतना प्रयोग करें। प्राकृतिक जलस्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।