एसएफआइ चंबा ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती
संवाद सहयोगी चंबा एसएफआइ इकाई चंबा द्वारा सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : एसएफआइ इकाई चंबा द्वारा सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान इकाई सचिव शाहबाज खान व इकाई उपप्रधान प्रेम लाल सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर विचार रखे। साथ ही उनके देश के लिए उस प्रेम के जज्बे को सलाम किया, जिस जज्बे के साथ वह देश के लिए लड़े थे।
उन्होंने कहा कि सभी को भगत सिंह के विचारों पर चलकर उनके जैसा बनना चाहिए, ताकि सभी उनके सपनों का हिंदुस्तान बनाने में योगदान दे सकें। सभी लोग यह सोच रखें कि हर घर में भगत सिंह पैदा हो, तभी देश व समाज के हालात बदलेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें