भनौता पंचायत प्रतिनिधियों ने छेड़ा सफाई अभियान
संवाद सहयोगी चनेड लिटिल एफर्ट फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत भनौता के नवनिर्वाचित सदस्यो
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 06:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चनेड : लिटिल एफर्ट फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत भनौता के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ मिलकर शिव मंदिर भनौता में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान मंदिर व इसके साथ लगते क्षेत्रों में बिखरे कचरे को ठिकाने लगाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मंदिर के आसपास वाले स्थानों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया। लोगों से भी पर्यावरण को साफ सुथरा रखने की अपील की। अभियान में मां काली महिला मंडल ठकूरला ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधान तनुज ठाकुर, ग्राम पंचायत भनौता के प्रधान अनुज ठाकुर व उपप्रधान विनय जरियाल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें