बर्फबारी से अवरुद्ध बैरागढ़-देवीकोठी मार्ग बहाल
गढ़ देवीकोठी मार्ग को लोकनिर्माण विभाग ने बुधवार दोपहर बाद बहाल कर दिया है। बुधवार को लोकनिर्माण विभाग ने मार्ग पर बर्फ को हटा दिया। जिसके कारण के बैरागढ़ देवीकोठी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मार्ग बंद था। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बंद थी। तीन दिनों से लोनिवि की टीम जेसीबी सहित मार्ग से बर्फ को हटाने में जुटी थी। जिसके बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया। बुधवार दोपहर बाद
संवाद सहयोगी, सेईकोठी : चुराह क्षेत्र में बर्फबारी व बारिश के कारण अवरुद्ध बैरागढ़-देवीकोठी मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने बुधवार दोपहर बाद बहाल कर दिया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर बर्फ को हटा दिया, जिसके बाद यहां पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। तीन दिन से मार्ग बंद था, जिसके कारण यहां पर लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। तीन दिन से विभाग की टीम जेसीबी सहित मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी थी। बुधवार दोपहर बाद मार्ग व वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। उधर, लोक निर्माण के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि मार्ग पर जमी बर्फ को हटा दिया गया है। वहीं बर्फबारी के दौरान टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।