गृहस्थ जीवन में रहकर करें इंसानियत की सेवा
सत्संग भवन मुगला में रविवार को साप्ताहिक सत्संग किया गया। सत्संग का शुभ आरंभ अमृत गायन से किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : सत्संग भवन मुगला में रविवार को साप्ताहिक सत्संग किया गया। सत्संग का शुभ आरंभ अवतार वाणी गायन से किया गया। क्षेत्रीय प्रभारी महात्मा दुनी चंद ने कहा कि जहां-जहां भक्त सत्संग को प्राथमिकता देता है तथा सुमिरन को अपने जीवन का आधार मानकर जीता है वह भक्त कभी भी माया रूपी संसार में नहीं फंसता है। वह निरंकार प्रभु परमात्मा में रहकर जीवन जीता है, वह सभी बुराइयों से दूर रहता है। परमात्मा की मानना भी जरूरी है। सत्संग के दौरान उन्होंने गुरु के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, सतगुरु का यही संदेश है कि गृहस्थ जीवन में रहकर ही इंसानियत की सेवा करें। ईश्वर को वह लोग प्रिय हैं जो इंसानियत से प्यार करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें