पदक विजेता मोनिका सम्मानित
महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। पूरा दिन महिलाओं ने अन्न व जल ग्रहण नहीं किया। हिदू मान्यता के अनुसार करवाचौथ का व्रत रखने से महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है। करवाचौथ पर्व को लेकर पूरा दिन महिलाओं ने बाजार में शॉपिग की। वहीं मनियारी ब्यूटी पार्लर स्वीट शॉप के दुकानदारों ने खूब ब्रिकी की। वहीं मेहंदी लगाने वालों के पास भी महिलाओं का खूब जमावड़ा लगा रहा। जिला में जहां महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा वहीं कई पतियों ने भी अपनी पत्नियों के साथ-साथ व्रत रखा। उनके अनुसार यदि वर्ष में एक दिन पत्नियों को प्रसन्न करने के लिए भूखा भी रहना पड़े तो उनको
संवाद सहयोगी, डलहौजी : बिलासपुर में हुई लड़कियों के अंडर-19 वर्ग की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत की छात्रा मोनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अध्यापक कुलदीप कुमार ने बताया कि अंकिता ने राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि मोनिका के प्रदर्शन पर शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य रविद्र कुमार वमर व अन्य स्टाफ सदस्यों ने मोनिका को पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने मोनिका को बधाई। उन्होंने सफलता का श्रेय मोनिका की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के वार्षिक समारोह में मोनिका को सम्मानित किया जाएगा।
-----------------
राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे चंबा के खिलाड़ी
संवाद सहयोगी, चंबा : हिमाचल प्रदेश कराटे संघ की ओर से कांगड़ा के बैजनाथ में 19 व 20 अक्टूबर को राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हे। इसमें जिला चंबा के खिलाड़ी भी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला कराटे संघ के महासचिव पवन ठाकुर ने बताया कि अगस्त में जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। पवन ठाकुर ने बताया कि कराटे से संबंधित जानकारी के लिए यदि कोई सहायता चाहे तो वे जिला कराटे संघ के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। जिला कराटे संघ चंबा से 15 सदस्यी टीम शुक्रवार को बैजनाथ के लिए रवाना हो गई, जिसमें 12 खिलाड़ी व तीन मैनेजमेंट के सदस्य शामिल हैं।