साहो में किया रामलीला का मंचन
साहो क्षेत्र में नवरात्रों के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। नवयुवक कृषक क्लब साहो देहरा द्वारा आयोजित रामलीला में पहले दिन का मंचन शुरू होने से पूर्व सर्वप्रथम गणेश वंदना तथा हवन किया गया। इस दौरान शिव भगवान के पर्वत पर प्रकट होने का ²श्य विष्णु भगवान द्वारा माता लक्ष्मी को पृथ्वी लोक पर विश्व मोहिनी का रूप धारण करने के लिए कहा गया। वहीं राजा दशरत द्वारा श्रवण को शिकार के दौरान शब्दभेदी वाण चला कर मारने स हित अन्य ²श्यों का मंचन किया गया। वहीं रामलीला युवक मंडल टिपरा डाडरू तथा सराहन द्वारा भी रामलीला का मंचन किया गया।
संवाद सहयोगी, साहो : साहो क्षेत्र में नवरात्र के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। नवयुवक कृषक क्लब साहो देहरा द्वारा आयोजित रामलीला में पहले दिन का मंचन शुरू होने से पूर्व सर्वप्रथम गणेश वंदना तथा हवन किया गया। इस दौरान शिव भगवान के पर्वत पर प्रकट होने का दृश्य, विष्णु भगवान द्वारा माता लक्ष्मी को पृथ्वी लोक पर विश्व मोहिनी का रूप धारण करने के लिए कहा गया। वहीं राजा दशरथ द्वारा श्रवण को शिकार के दौरान शब्दभेदी वाण चला कर मारने से हित अन्य दृश्यों का मंचन किया गया। वहीं, रामलीला युवक मंडल टिपरा डाडरू तथा सराहन द्वारा भी रामलीला का मंचन किया गया।