खनन माफिया पर शिकंजा, 7800 रुपये जुर्माना
चंबा : जिला चंबा में खनन माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 09:33 PM (IST)
चंबा : जिला चंबा में खनन माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस दौरान चालान कर उनसे 7800 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने कहा कि जिला में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन करता हुआ पाया जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। अवैध खनन करने से जमीन को काफी नुकसान होता है। ऐसे में पुलिस समय-समय पर गश्त करती है। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति अवैध खनन करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें