महिला ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचाराधीन
संवाद सहयोगी, चंबा : सलूणी उपमंडल की सालवां पंचायत में एक महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का से
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : सलूणी उपमंडल की सालवां पंचायत में एक महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है।
शनिवार देर शाम निशा देवी पत्नी मनोहर ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें उसकी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया महिला की हालत खतरे से बाहर है। चंबा थाना की पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें