पिकी ने लगाई सबसे तेज दौड़
चंबा चंबा में चल रही तीन दिवसीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़ में पिकी ने पहला अंबिका ने दूसरा तथा मनीषा व नेहा तीसरा स्थान हासिल किया।
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा में चल रही तीन दिवसीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़ में पिकी ने पहला अंबिका ने दूसरा तथा मनीषा व नेहा तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों की 3000 मीटर दौड़ में गोविद ने प्रथम स्थान, हरीश ने द्वितीय तथा भूपेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के लिए आयोजित 800 मीटर दौड़ में नमिता प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर लड़कों के लिए आयोजित दौड़ में लेखराज प्रथम, पंकज द्वितीय, विरेंदर, सोनू और सुरेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की 1600 मीटर दौड़ में हिमानी प्रथम, विनीता द्वितीय, सुमन तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की 3000 मीटर दौड़ में गोविद प्रथम, हरीश द्वितीय तथा भूपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को किया जाएगा।