Move to Jagran APP

नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को किया जागरूक

से 15 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तमाम विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर नशा निवारण अभियान में आहुति डाली जाएगी। उन्होंने बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक करते हुए खुद को नशे से दूर रखने का आह्वान भी किया। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को महिलाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। महिलाओं ने रैली के माध्यम से नशा निवारण का संदेश दिया। तदोपरांत एसडीएम सदर शिवम प्रताप सिंह ने महिलाओं को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई। पशुपालन विभाग की ओर से शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा निवारण की शपथ दिलाई गई। उधर जिला कल्याण अधिकारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:24 PM (IST)
नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को किया जागरूक
नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को किया जागरूक

फोटो)

loksabha election banner

जागरण टीम, चंबा/सुल्तानपुर/बनीखेत : व्यापक नशा निवारण अभियान के तहत चंबा के विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की ओर से माध्यमिक विद्यालय सठली में छात्रों को नशा सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की गई। छात्रों को बताया गया कि किस तरह से नशा सेवन व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालता है। विशेष अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा दवाइयों की दुकानों की चेकिग भी की गई तथा कई स्थानों पर नाके लगाए गए। पुलिस विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य विभागों से समन्वय से कार्य किया जा रहा है। नशा निवारण अभियान के तहत राजकीय विद्यालय बाथरी व सुल्तानपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त प्राइमरी शिक्षा खंड के कियानी के तहत केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पद्धर और राजपुरा में भी इस तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों में भी छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की गई। छात्रों को बताया गया कि वे किस तरह से नशा सेवन की समस्या को काबू में करने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या चंबा में भी नशा निवारण के प्रति जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा जिले के सभी स्कूलों में पीटीए मीटिग भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.