चंबा घरमाणी मार्ग पर लुढ़की कार, चालक घायल
जुमहार चंबा-घरमाणी संपर्क मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक कार के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 02:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, जुमहार : चंबा-घरमाणी संपर्क मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक कार के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनेश पुत्र कर्म चंद गांव चडोगा रजेरा मंगलवार को कार में सवार होकर घरमाणी की ओर जा रहा था। घरमाणी के पास वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुर्घटना की जानकारी चंबा थाना पुलिस को दी। हादसे में घायल दिनेश कुमार को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें