ओम शंकर को संयुक्त समन्वय समिति की कमान
हिमाचल पथ परिवहन निगम संघ इकाई चंबा द्वारा सभी यूनियनों के साथ मिलकर संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया गया।
संवाद सहयोगी, चंबा : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) संघ इकाई चंबा द्वारा सभी यूनियनों के साथ मिलकर संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) का गठन किया गया। समिति का गठन राज्य सचिव मदन लाल व चालक यूनियन के प्रधान ओम शंकर ने की देखरेख में किया गया। इसमें समस्त यूनियनों के कर्मचारी व पदाधिकारी, चालक यूनियन, इंटक, तकनीकी संगठन, सर्व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ओम शंकर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा चमन सिंह को उपाध्यक्ष, पूर्ण चंद को प्रधान, राकेश कुमार को उपप्रधान, यशपाल को वरिष्ठ उपप्रधान, तिलक राज को महासचिव, पुरुषोत्तम लाल को सहसचिव, कुलदीप कुमार को मुख्य सलाहकार, राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष, जगदीश शर्मा को मुख्य प्रवक्ता, कुशल कुमार को प्रेस सचिव, प्रवीण कुमार को सह प्रेस सचिव मनोनीत किया गया। कार्यकारी सदस्यों में कुलदीप कुमार, रजनीश कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, जमात अली, मुसद्दी राम, नसीम मोहम्मद, दलबीर सिंह, सुशील कुमार, सुदर्शन सिंह, सन्नी दियोल, पवन कुमार, संजय कुमार, सूर्यवीर, गोविद, क्यूम मोहम्मद, रत्न चंद, अश्वनी कुमार, तरसेम मसीह, हितेश कुमार, सुनील कुमार, सुनील को शामिल किया गया। राज्य सचिव मदन लाल ने बताया कि यह समिति एक वर्ष के लिए कार्य करेगी। इस मौके पर समस्त यूनियनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।