तेलका में एनएसएस स्वयंसेवियो ने जानी पुलिस कार्यप्रणाली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों द्वारा पुलिस चौकी सहित शिव मंदिर परिसर व इसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया। छठे दिन अभियान पुलिस चौकी तेलका के प्रभारी एएसआइ विक्रांत शर्मा की अगवाई में चलाया गया। स्वयंसेवियों द्वारा कूड़ा-कचरा एकत्रित कर नष्ट किया गया। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता का महत्व बताया गया। इसके उपरांत स्वयंसेवियों द्वारा पुलिस चौकी का दौरा किया गया। जहां पर एएसआइ विक्रांत शर्मा ने स्वयंसेवियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया। साथ ही जुर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने के
संवाद सूत्र, तेलका : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों द्वारा पुलिस चौकी सहित शिव मंदिर परिसर व इसके आसपास सफाई अभियान चलाया गया। छठे दिन अभियान पुलिस चौकी तेलका के प्रभारी एएसआइ विक्रांत शर्मा की अगवाई में चलाया गया। स्वयंसेवियों द्वारा कूड़ा-कचरा एकत्रित कर नष्ट किया गया। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता का महत्व बताया गया। इसके उपरांत स्वयंसेवियों द्वारा पुलिस चौकी का दौरा किया गया। जहां पर एएसआइ विक्रांत शर्मा ने स्वयंसेवियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया। साथ ही जुर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जुर्म के खिलाफ सभी लोगों को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई अन्य व्यक्ति गलत कर रहा है तो उसके खिलाफ उठ खड़े हों। क्योंकि, यदि अपराधों के खिलाफ चुप्पी साधते हैं तो अपराधियों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। इसलिए सभी लोग सचेत रहें तथा बेहतर कार्य करें। वहीं, स्कूल के एनएसएस प्रभारी अजय कुमार व अनीता देवी ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर एनएसएस शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि क्षेत्र में सफाई अभियान के माध्यम से लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। भविष्य में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।