मेडिकल कॉलेज में भी शारीरिक दूरी का नियम हवा
ति हर दिन बन रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर भी मरीजों प तीमारदारों को बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कोरोना वायरस को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं विशेष ध्यान देने के निर्देश हैं। इसके वायरस की चपेट में आने से बच्चा भी संक्रमित आ सकता है।
संवाद सहयोगी, चंबा : मेडिकल कॉलेज चंबा में शारीरिक दूरी के नियम का पालन दरकिनार हो रहा है। ओपीडी में खासतौर से मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लग रही है, लेकिन उन्हें नियंत्रित करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने कोरोना वायरस की दहशत के बीच मरीजों को राहत देने के लिए ओपीडी शुरू कर दी है। इसके लिए बकायदा गाइडलाइन जारी की गई हैं। इसमें सबसे जरूरी शारीरिक दूरी को बनाया गया है।
सरकार के निर्देश में साफ कहा गया है कि आम लोगों के बीच कम से कम एक-एक मीटर की दूरी होनी चाहिए। लेकिन मेडिकल कॉलेज की महिला व पुरुष ओपीडी में इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां बड़ी संख्या में पहुंच रही महिलाएं एक-दूसरे के काफी करीब बैठी रहती हैं। यहीं नहीं संस्थान में शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए भी कोई अधिकारी या कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहता है। यह स्थिति हर दिन बन रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर भी मरीजों और तीमारदारों को बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कोरोना महामारी को देखते हुए गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश हैं। इसके वायरस की चपेट में जिला चंबा का एक बच्चा भी आ चुका है। उसके बाद भी इस ओर खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में हर दिन और लगातार राउंड लगाया जाता है। सभी कर्मचारियों को निर्देश हैं कि मरीजों के साथ तीमारदारों के बीच शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराएं। साथ ही कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश न कर पाए। यदि ओपीडी में लापरवाही बरती जा रही तो व्यवस्था सुधारी जाएगी।
-डॉ. राजेश गुलेरी, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज सभी निजी और सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने के आदेश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को भी कड़ी निर्देश दिए गए हैं कि वह शारीरिक दूरी का पालन कड़ाई से करवाएं। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक भाटिया, उपायुक्त चंबा।