नकरोड़-आयल मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू
का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। विभाग ने दद्ये दिनों में मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य रखा है। बीते डेढ माह से मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप है। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उक्त मार्ग पर रोजाना आयल- नकरोड़ पंचायत के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। जिन्हें काफी दिक्क्त पेश आ रही है। बीते जनवरी माह में हुई बर्फबारी के कारण यहां मार्ग बंद है। मार्ग की खस्ता हालत के कारण लंबे समय से सरका
संवाद सहयोगी, सेईकोठी : तीसा क्षेत्र के नकरोड़-आयल मार्ग को बहाल करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। विभाग ने दो दिन में मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य रखा है। डेढ़ माह से मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग पर रोजाना आयल व नकरोड़ पंचायत के हजारों लोग की आवाजाही होती है। जनवरी में हुई बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो गया है। मार्ग की खस्ताहालत के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और निजी बसें नहीं चल रही हैं। इस कारण लोगों को पैदल ही सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिवाला के पास भारी भूस्खलन के कारण डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां मार्ग की कटाई का कार्य शुरू किया गया है। विभाग ने मशीनरी सहित टीम को मार्ग की बहाली में लगा दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया नकरोड़-आयल मार्ग को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया है। दो दिन में मार्ग को बहाल किया जाएगा।