शहर को स्मार्ट बनाएगा जतिन का मॉडल
रिवार को ही भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शनी का मूल मकसद बीच ज्ञान का प्रसार करना है। स्कूल के प्रिसिपल ने रिकेश ठाकुर ने बताया कि भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी ने एक मॉडल तैयार किया है। जिस पर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, चंबा : शहर को स्मार्ट बनाने में शिवालिक पब्लिक स्कूल भरमौर के बच्चों द्वारा तैयार मॉडल सहयोग करेगा। स्कूल के शिक्षक व बच्चों द्वारा तैयार स्मार्ट मॉडल से शहर के कूड़े का वर्गीकरण कर इसका प्रयोग किया जा सकेगा। चंबा में आयोजित चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल भरमौर के जतिन शर्मा ने मॉडल तैयार किया है, जिसमें प्लास्टिक व कचरे को अलग करने की विधि को बताया गया है। जिसमें मॉडल में घर में सूखा कचरा गीला कचरा तथा अन्य प्लास्टिक कचरे का निष्पादन के बारे में जानकारी दी गई। मॉडल के तहत शहर के कूड़े में शामिल विभिन्न पदार्थो को अलग-अलग कर कई उपयोगी पदार्थों के निर्माण में प्रयोग किया जा सकता है। मॉडल के माध्यम से उन्होंने जैविक-अजैविक कूड़े को अलग करने की बात को भी रखा। जतिन शर्मा ने दर्शाया की हमारी छोटी-छोटी लापरवाही का भुगतान कैसे आगे चलकर हमे और हमारे परिवार को ही भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शनी का मूल मकसद बीच ज्ञान का प्रसार करना है। स्कूल के प्रिसीपल ने बताया कि भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी ने एक मॉडल तैयार किया है। जिस पर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।