कोरोना को हराने पर किया मंथन
कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टर्स स्वास्थ्य कर्मचारी पुलिस कर्मचारी सफाई कर्मचारी बैंक कर्मचारी मीडिया कर्मियों व जिला तथा मंडल प्रशासन का धन्यवाद करने के दिशा निर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिए गए।
संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता पार्टी की जिला चंबा इकाई की बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा ने की। बैठक में कोरोना वायरस को हराने पर मंथन किया गया।
योगराज शर्मा ने कहा कि त्रिदेव की सफलतापूर्वक बैठकों के बाद अब जिला चंबा पन्ना प्रमुख की बैठकें आयोजित की जाएंगी। ये बैठकें 22 से 29 मई तक होंगी। पन्ना प्रमुख की बैठकों के लिए सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश व जिलास्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिग के द्वारा संवाद के माध्यम से हर व्यक्ति तक कोरोना संकट से निपटने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मंडल स्तर पर पांच बिदुओं पर काम करें। कोई भूखा न सोए, हर व्यक्ति के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप हो, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान करवाने के अलावा हर बूथ पर 500 से अधिक लोगों को फेस कवर बांटना व लोगों तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कोरोना वारियर्स जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, मीडिया कर्मियों व जिला तथा मंडल प्रशासन का धन्यवाद करने के दिशानिर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिए।
बैठक में संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक राम प्रकाश पटियाल, जिला चंबा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, प्रदेश आइटी संयोजक मनोज रतन, विधायक जिया लाल कपूर, विधायक पवन नैयर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, मार्केटिग कमेटी चेयरमैन डीएस ठाकुर, विधायक विक्रम जरियाल, जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, धीरज नरयाल, सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मीडिया प्रभारी व मंडलों के आइटी संयोजक उपस्थित थे।