परेल पुल का जल्द शुरू हो निर्माण कार्य
है। लेकिन अभी तक इस पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य किया जाए। इसके अलावा संघ बघेईगढ़ पंचायत के तहत कठवाड़ में बैंक शाखा खोलने का
संवाद सहयोगी, चनेड : चुराह वैली वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को तड़ोली में प्रधान वेद व्यास ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की। एसोसिएशन ने प्रशासन से आग्रह किया कि परेल पुल का निर्माण जल्द किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पुल को टूटे हुए एक साल से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके यहां पर लोगों को परेशान होना पड़ता है। एसोसिएशन ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द पुल का निर्माण कार्य किया जाए।
इसके अलावा संघ ने बघेईगढ़ पंचायत के तहत कठवाड़ में बैंक शाखा खोलने का भी आग्रह किया। अगर यहां बैंक शाखा खोली जाती है तो आठ पंचायतों के लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल की आठ पंचायतों में बिजली की समस्या है। एसोसिएशन ने प्रशासन व विद्युत बोर्ड से मांग की है कि बघेईगढ़ में 11 केवी का डबल फीडर लगाया जाए। इसके साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बालू स्थित जनजातीय भवन की तर्ज पर यहां चुराह भवन बनाने की मांग की। बैठक में जेडी खन्ना, डॉ. हेम, प्रेम ठाकुर, लोभी राम, प्रदीप शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, नेहा ठाकुर, पर¨वदर, नीरज ठाकुर, ओमप्रकाश, धीरज ठाकुर व धर्म ठाकुर मौजूद रहे।