मनोज कुमार सूर्यवंशी चंबा ब्लॉक के अध्यक्ष चुने
बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मनोज कुमार सुर्यवंशी को सर्वसमिति से अध्यक्ष चुना गया। मनोज कुमार सुर्यावंशी गांव भलौरी डाकघर साहो ने चंबा ब्लॉक का कार्यभार सौंपने पर सभी का अभार जताया है। उन्होंने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसका इमानदारी व निष्टा से पालन करेंगे।
संवाद सहयोगी, चंबा : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने साहो क्षेत्र के मनोज कुमार सूर्यवंशी को चंबा ब्लॉक का अध्यक्ष चुना है। मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राष्ट्रीय महासचिव सरदार गगनदीप सिंह, प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन व प्रदेश संयोजक दीपक राठौर व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला संयोजक चंबा रमेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मनोज कुमार सुर्यवंशी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। मनोज कुमार सूर्यावंशी गांव भलौरी डाकघर साहो ने चंबा ब्लॉक का कार्यभार सौंपने पर सभी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसका इमानदारी व निष्टा से पालन करेंगे।